Wednesday, April 13, 2011


किसी आवाज़ का मोहताज ना हो जाए तू,

है मुमकिन किसी को याद भी ना आए तू


सफ़र में होके मुसाफिर की तरह ही रहना,

क्या ज़रूरत किसी के दिल में उतर जाए तू


किया है उस से जो वादा तो निभा भी लेना,

दिल की बातों में आकर ना मुकर जाए तू.


बुरा नहीं यूँ बनाना नये रिश्ते लेकिन

अज़ल से हैं जो उन्हे ही निभा ना पाए तू


मरके बन जाना है गर्दिश का इक तारा लेकिन,

जीकर भी तो किसी घर का दिया जलाए तू


बदल रहा है ज़माना ज़रा तू भी तो बदल

क्यूँ बूढ़ी रस्म का हर वक़्त जशन मनाए तू

Monday, April 11, 2011

आस पास हूँ


हाँ तेरे आस पास हूँ,

मैं आज फिर उदास हूँ ,!


छू भी ना पा सकूँ तुझे,

मुझको लगा मैं ख़ास हूँ,!!?


नज़रों में तेरी आ सकूँ,

अब मैं बस ये आस हूँ,!


यूँ तो ना बेख़बर रहो

ख़ामोश एक एहसास हूँ,!


तू खुदा हुवा तो क्या हुवा

तिरे इल्म की मैं प्यास हूँ!!

Wednesday, March 16, 2011

मम्मा हॅपी होली....


वो अपने नन्हे हाथों को गालों पर धर बोली,

आओ ना मम्मा हम तुम मिलकर खेलें होली

मैं घबराई फिर एक उसको डाँट लगाई

घर गंदा होगा दाग ना हटेंगे तुम तो हो भोली,

कैसी होली

मेरी थोड़ी बात समझ कर फिर वो बोली,

मुस्काई,रंगो की अपनी उठा के पोटली,

खींच के मुझको दरवाज़े पर ले आई

चलो मम्मा गार्डेन मैं चलकर खेलें होली

ऐसी होली

मेरा मन बहका मैं साथ में उसके होली

जैसे ही मैने दरवाज़े की चिटकनी खोली

नीचे बोर्ड पर लगे नोट की याद आई

हज़ार रुपए का ज़ुर्माना जो गार्डेन में खेली होली

कैसी होली

बस उतनी सी देर में वो जी भर कर रोली

अब कैसे खेलेंगे मम्मा हम तुम होली

बॉल मान को कैसे मैने ढेस लगाई

मैने अपनी बातों मैं थोड़ी मिशरी घोली

हम तुम दादी के घर खेलेंगे अगली होली

खूब करेंगे मनमानी ,मस्ती,मैं बोली

उसके प्यारे मुख पर मुस्कान जग आई

चढ़ क्र मेरी गोद मैं बोली मम्मा हॅपी होली......

Wednesday, February 2, 2011

रुक जाओ


सुनो, रुक जाओ ना...

क्यूँ अपने हाथों से,

करते तार तार उसकी गरिमा

जिसने पाला,

महीनों अपने कोख मे,

सींचा अपने रक़्त से

तुम पर अपने स्वप्न बुने

तुमने ,

उसे शरीर मात्र बना,

मार्ग पर फेंक दिया

छीन लिया सर्वस्व उसका,

कर नग्न,

भेद शरीर ,आत्मा !!!!

और तुम ...छोड़ दो विलाप..

उठ खड़ी हो जाओ

उखाड़ फेंको विचार ...

वो जो न दे सम्मान....!

नर या नारी से पहले

हो मनुष्य

अंश ईश्वर का...उसकी कृति ,

क्यूँ भेदभाव इतना ...!?


Friday, November 26, 2010

"सत्यम शिवम सुंदरम"

कहीं क्षण भर,
रुका जीवन,
कंप कंप कांपा पादाक्रान्त मन
व्याप्त हुआ अंधकार जन जन,
त्यागा जब
"सत्यम शिवम सुंदरम"।।

चंद सांसें

चंद सांसें लम्बी बातें,
राह तकती ,सूनी आंखें।
एक सपना साथ रहना
याद करना ,जब भी थकना।

यह कहानी है पुरानी,
करती निंदिया आनाकानी।
ख़ौफ़-ए-रुस्वाई शब-ए-तन्हाई
है मगर झूठी लडाई,।

जब भी मिलना ऐसे मिलना,
खूब हंसना ,और खिलना।

Thursday, November 25, 2010

तुम(१)


तुम ने,
जाने क्यूं हर बार चाहा,अपने रिशते को नाम देना,
और
मैने जिसे हर बार भूलना चाहा,तुमने दोहराया॰॰॰
क्यूं बांधते हो, रहने दो
मुक्त॰॰॰अपनी लय में युक्त
मेरे स्वप्न!!
www.hamarivani.com